Select Language :

Home » एजुकेशन » उद्योग गोलमेज सम्मेलन में 20 एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

उद्योग गोलमेज सम्मेलन में 20 एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। राजकीय आईटीआई मुजफ्फरनगर के परिसर में मंगलवारको ‘उद्योग-आईटीआई साझेदारी’ को मजबूत करने के उद्देश्य से मण्डल स्तरीय ‘उद्योग गोलमेज सम्मेलन’ (Industrial Round Table Conference) का भव्य आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के अनुपालन में  मेधा फाउंडेशन न सहयोगी की भूमिका निभाई।
प्रमुख उद्योग हस्तियों ने किया मंथन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष जगमोहन गोयल, विशिष्ट अतिथि IIA अध्यक्ष अमित जैन, और संयुक्त निदेशक (सहारनपुर मण्डल) बीरेन्द्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में मेरठ व सहारनपुर मण्डल के राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्यों सहित क्षेत्र के लगभग 21 प्रतिष्ठित उद्योगों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
20 सहमति पत्रों (MoU) पर लगी मुहर
सम्मेलन का मुख्य आकर्षण उद्योगों और आईटीआई के बीच हुआ समन्वय रहा। मेधा फाउंडेशन की मध्यस्थता में आईटीआई और विभिन्न उद्योगों के बीच 20 सहमति पत्रों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इसका सीधा लाभ छात्रों को प्लेसमेंट, ओजेटी (On Job Training) और उद्योग भ्रमण के रूप में मिलेगा।
योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
संयुक्त निदेशक बीरेन्द्र बहादुर सिंह ने विभागीय योजनाओं जैसे डी०एस०टी०, शिक्षुता प्रशिक्षण और उद्योग टॉक को लेकर मुख्य अतिथि जगमोहन गोयल के साथ विचार साझा किए। उन्होंने इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने भी खुले मंच से अपने विचार साझा करते हुए कुशल कार्यबल तैयार करने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में नोडल प्रधानाचार्य मुकेश प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों व उद्योगपतियों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन का सफल संचालन डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया।

MPL-2: वसुंधरा सुपर किंग्स ने अंबा वॉरियर्स को 1 विकेट से चटाई धूल

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 0 2 9 6
Total views : 221318

Follow us on