Select Language :

Home » एजुकेशन » सीबीएसई की पायथन कार्यशाला में शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

सीबीएसई की पायथन कार्यशाला में शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।   जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में 22 एवं 23 फरवरी को सीबीएसई के तत्वावधान में पायथन- कंप्यूटर साइंस विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ।

डायर परिसर में जुटे एआरपी व एसआरजी, कार्यशाला मे “परख” पर विमर्श

इस कार्यशाला में मुजफ्फरनगर, मेरठ, हरियाणा एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संसाधन व्यक्तियों के रूप में सहारनपुर स्थित आशा मोर्डन इंटर नेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा तथा पीजीटी कंप्यूटर साइंट राकेश कुमार ने पायथन प्रोग्रामिंग की मूलभूत अवधारणाओं, कोडिंग कौशल तथा व्यावहारिक पक्षों पर सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने इसे शिक्षकों की व्यावसायिक उन्नति हेतु महत्त्वपूर्ण पहल बताया। उपप्रधानाचार्या अंजली आनंद ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम गुणवत्ता-सम्पन्न शिक्षा के संवर्धन में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यशाला का समापन पायथन संवर्धन ज्ञान के साथ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण मिला, जिससे वह स्कूलों में बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता को और अधिक बेहतर करेंगे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 1 9 7
Total views : 384290

Follow us on