
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नगर के त्यागी सभा भवन में अदम्य रक्तवीर सहयोगी संस्था और मिशन वंदे मातरम ट्रस्ट के बैनर तले 10वीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन सचिन त्यागी द्वारा किया गया, जिसमें 35 रक्तवीर साथियों द्वारा रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा देवव्रत त्यागी व अनिल त्यागी, चेयरमैन गन्ना विकास समिति रोहाना रहें। शिविर का शुभारंभ त्यागी सभा के अध्यक्ष शिवकुमार त्यागी व कोषाध्यक्ष ब्रम्हदत्त त्यागी ने किया। शिविर में अचिन कंसल भाजपा नेता, अंचित मित्तल और उमेश त्यागी दीपक आदि की उपस्थिति रही।
इन युवाओं ने किया रक्तदान: वहां रक्तदान करने वाले युवाओं को रक्तदान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदान करने वालों में ललित त्यागी, शुभम, विशाल, रविकांत, हर्षित त्यागी, अभिषेक, सुमित, ऋषभ, प्रवेश त्यागी, गौरव त्यागी, संदीप त्यागी,अजय, ललित कुमार, अंकित शर्मा, शेखर पुंडीर, समीर भारद्वाज, सुबोध त्यागी, अक्षित, मयंक, हर्षित, राहुल, तुषार, अक्षित, रजत त्यागी, कुलदीप, संदीप कुमार आदि रहें।
Post Views: 146













Total views : 392503