Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » होली से पहले मिलावटी खाद्य तेल का खुला खेल, फैक्ट्री सील, मालिक गिरफ्तार

होली से पहले मिलावटी खाद्य तेल का खुला खेल, फैक्ट्री सील, मालिक गिरफ्तार

– सहारनपुर की खाद्य विभाग टीम ने आकर खोली स्थानीय अधिकारियों व निरीक्षकों की कमियों की पोल।                      –करीब 15 लाख का सरसो व राइन ब्रान आयल सीज। आठ से अधिक भरे गए नमूने। मौके पर मिलावटी रंग भी पकड़ा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की भूमिका पर भी खड़े हुए सवाल।

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  सहारनपुर मंडल के अधिकारियों ने शुक्रवार को वहलना में पहुंचकर सरसो का तेल बनाने वाली काव्य ट्रेडिंग कंपनी में छापेमारी कर बड़ी गडबड़ी पकड़ी। स्थानीय टीम के साथ जांच में सरसों के तेल व राइन ब्रान आयल को संदिग्ध मानते हुए कार्रवाई की गई। मौके पर रंगों का प्रयोग पकड़ा जाने पर आठ नमूने लेने के साथ आठ हजार लीटर तेल सीज करते हुए फैक्ट्री मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इतनी पड़ी फैक्ट्री के संचालन में क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार्यप्रणाली की गतिविधियों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

होली के पर्व को लेकर मिलावटखोरों के खिलाफ शुरू हुए अभियान के प्रक्रिया में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सहारनपुर के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने टीम के साथ वहलना की काव्य ट्रेडिंग कंपनी पर पुलिस बल के साथ छापा मारा। जांच के दौरान टीम ने सरसों के तेल के तीन विधिक नमूने, राइस ब्रान ऑयल के चार नमूने व मौके पर पकाए जा रहे रंग का एक नमूने संग्रहित कर लिा। तेल में मिलावट करने पर कुल आठ नमूने संग्रहीत करते हुए टैंकरों में भरा हुआ आठ हजार लीटर सरसों का तेल व राइस ब्रान ऑयल सीज किया। इसके अलावा 250 टीन पैक्ड सरसों तेल व राइस ब्रान आयल भी सीज हुए। छापेमारी ने जनपद में हडकंप मच गया।

खास बात है कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भी इस फैक्ट्री में कई बार जांच के लिए पहुंचे हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई और सही नमूने नहीं लिए गए, जिसको लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि वह शुक्रवार को कार्रवाई में दौरान अन्य कार्य में ड्यूटी होने के कारण जांच में शामिल नहीं हो पाए। सहारनपुर की टीम की जांच में मिली गडबड़ी के आधार पर करीब 15 लाख रुपये का माल सीज किया गया है। वहीं फैक्ट्री के संचालक विक्रांत मित्तल को पुलिस हिरासत में देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी  अनंत कुमार, डॉक्टर अश्वनी कुमार व डा. विशाल चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

इन्होंने कहा…
सहारनपुर की टीम के साथ स्थानीय निरीक्षकों की टीम ने वहलना में काव्य ट्रेडिंग कंपनी की जांच की। वहां सरसो व राइस ब्रान ऑयल संदिग्ध मिला हे। मिलावट के आधार पर आठ हजार लीटर तेल व 250 पैक्ड टीन सीज करते हुए फैक्ट्री पर भी सील लगाई गई है। सीज माल की कीमत करीब 15 लाख है। फैक्ट्री मालिक पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
अर्चना धीरान, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 5 9 5
Total views : 385009

Follow us on