Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर: 80 से अधिक युवाओ को मिली युवा उद्यमी ऋण की सौगात

मुजफ्फरनगर: 80 से अधिक युवाओ को मिली युवा उद्यमी ऋण की सौगात

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी CDO मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता मे जिला अग्रणी प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत ऋण वितरण कार्यक्रम हुई। इस अवसर पर 80 से अधिक युवाओं को सीएम युवा ऋण योजना का लाभ बैंकों से दिलाते हुए चैक वितरित हुए। इस दौरान CM YUVA APP के प्रचार प्रसार भी किया गया। 

 मुजफ्फरनगर में  इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद के युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना तथा उन्हें विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को बैंक के माध्यम से स्वीकृत ऋणों का वितरण किया गया। इस दौरान सीडीओ ने युवाओं को कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर एवं उद्यमी बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पात्र अभ्यर्थियों तक पहुंचाया जाए।

कार्यक्रम में सीएम युवा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। युवाओं को अधिकाधिक संख्या में ऐप डाउनलोड कर योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार साहित सभी बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 5 9 5
Total views : 385009

Follow us on