Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर: महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के प्रचार को निकाली वैन

मुजफ्फरनगर: महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के प्रचार को निकाली वैन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषणने शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ “प्रदर्शनी वन” को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

इस दौरान सीडीओ ने कहा कि शासन की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी वैन एक सप्ताह तक जनपद व तहसील तथा विकासखंडों पर पहुंच कर महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अन्य संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को उपलब्ध करायी जाएगी।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, कन्या उत्थान, बाल संरक्षण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी जनसामान्य को प्रदान की गई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी वेन एक सप्ताह तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
प्रदर्शनी वेन विकास खण्डवार एवं क्षेत्र, नगर पंचायतों तथा प्रमुख चौराहों पर भी पहुंचकर आमजन को जागरूक करेगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं एवं पात्र लाभार्थी शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर सुशील कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) तथा  संजय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 5 9 5
Total views : 385008

Follow us on