Select Language :

Home » अंतर्राष्ट्रीय » टी20 विश्व कप: सेमीफाइनल में फिर हो सकता है भारत-पाक का महामुकाबला?

टी20 विश्व कप: सेमीफाइनल में फिर हो सकता है भारत-पाक का महामुकाबला?

सुपर-8 में भारत के दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के साथ होंगे मैच
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार महामुकाला देखने को मिल सकता है, क्यों कि सुपर-8 के अलग अलग ग्रुप में शामिल भारत और पाकिस्तान की टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं है। कि सुपर-8 में अपने अपने ग्रुप में दोनों ही टीमों के मुकाबले हालांकि किसी चुनौती से कम नहीं होंगे, लेकिन टीम इंडिया का पक्ष इसलिए भी मजबूत है कि वह अभी तक खेले गये मैचों में अजेय है।

How to Make a News Portal

टी20 विश्व कप 2026 के लीग मैचों में चार ग्रुप से दो-दो शीर्ष टीमों ने सुपर-8 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने सुपर 8 में जगह बनाई है। आईसीसी के सुपर-8 के मैचों के लिए जारी कार्यक्रम के तहत ग्रुप 1 में भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज हैं। जबकि ग्रुप 2 में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान हैं। इन दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। ग्रुप 1 से अगर भारत टॉप पर बने रहते हुए सेमीफाइनल में जाता है और पाकिस्तान की टीम सुपर-8 के ग्रुप 2 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम रहती है तो वहां इनके बीच घमासान दिख सकता है। अगर भारत-पाकिस्तान दोनों ही सुपर-8 के अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहें तो फिर उनके बीच दूसरा मुकाबला देखने के लिए उनके फाइनल में पहुंचने का इंतजार करना होगा।

सुपर-8 के मुकाबले
21 फरवरी: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से मुकाबला खेला जाएगा।
22 फरवरी: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शाम 3 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। दूसरा मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
23 फरवरी: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा।
24 फरवरी: पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शाम 7 बजे से होगा।
25 फरवरी: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबों में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच शाम 7 बजे से मैच होगा।
26 फरवरी: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला शाम 7 बजे से भारत और जिम्बाब्वे के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा।
27 फरवरी: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से मैच होगा।
28 फरवरी: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा।
1 मार्च: पहला मुकाबला जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में शाम 3 बजे से और दूसरा मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच इडेन गार्डन, कोलकाता में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
4 मार्च को पहला सेमीफाइनल और 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। जबकि 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।


Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 5 9 5
Total views : 385009

Follow us on