Select Language :

Home » एजुकेशन » जी लर्न कार्यशाला में अभिभावक व शिक्षकों से संवाद

जी लर्न कार्यशाला में अभिभावक व शिक्षकों से संवाद

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  माउंट लिट्रा जी स्कूल में जी लर्न से आरएसडी कोमल तोमर ने विद्यालय शिक्षकों ने बुधवार को शैक्षणिक सत्र दिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ संवाद कर उनका मार्गदर्शन भी किया।
स्कूल में हुई बैठक के दैरान आरएसडी कोमल तोमर ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने अभिभावकों को संस्था की नवीन एवं उन्नत शैक्षणिक पद्धति से अवगत कराते हुए बताया कि विद्यालय केवल पाठ्य-पुस्तक आधारित शिक्षा तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास शैक्षणिक, नैतिक, सामाजिक एवं कौशल विकास पर विशेष बल देता है। उन्होंने आधुनिक तकनीक, अभिनव शिक्षण विधियों एवं गतिविधि-आधारित अधिगम की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं से भी संवाद किया तथा उन्हें नवीन शिक्षण तकनीकों एवं प्रभावी कक्षा-प्रबंधन के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया, ताकि शिक्षा को और अधिक रोचक, प्रभावशाली एवं वर्तमान परिवेश के अनुरूप बनाया जा सके। विद्यालय निर्देशिका चारु भारद्वाज एवं प्रधानाचार्य डॉ. केजी अरोरा ने सभी का इस कार्यशाला में शामिल होने पर धन्यवाद किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 1 5 3
Total views : 343797

Follow us on