
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के सभागार में विद्यार्थियों के लिए स्काई इज द लिमिट कार्यशाला एवं शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ शिक्षाविद् एवं प्रशिक्षक विजय राज, धीरज बालियान, जितेन्द्र कुमार, अमित शर्मा, आकांश शर्मा एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया है। इसमें स्काई इज द लिमिट इसका अर्थ विचारों का विस्तार बहुत व्यापक होना चाहिए विषय पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि वर्तमान की जनरेशन पूर्व समय की जनरेशन से लगभग 10 वर्ष से आगे है। आज के युग में विद्यार्थियों के पास अपने ज्ञान का विस्तार करने के लिए अनेकों संसाधन उपलब्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम एवं प्रसिद्ध महिला मुक्केबाज मैरीकॉम सहित अनेक महान पुरूषों एवं उनके संघर्ष की ज्ञानवर्धक कहानियां सुनाई, जो विद्यार्थियों को मुश्किल परिस्थियों में समस्याओं से उभरने के लिए प्रेरित करेगी। इस दौरान जिसमें कक्षा-8 से अनुश्री दहिया ने बताया कि हमें विचारों को बांधकर नहीं रखना चाहिए और एक सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढना चाहिए।
विजय राज ने शिक्षण प्रक्षिशण कार्यक्रम के दौरान बताया कि जिस प्रकार आप विद्यालय के सभी बच्चों का ध्यान रखेगें, उसी प्रकार अन्य भी आपके बच्चों का ध्यान रखेगें। उनके अनुसार जैसा हम करते है उसके फलस्वरूप वैसा ही हमें वापस प्राप्त होता है। कार्यशाला के माध्यम से उन्होंने बताया कि शिक्षक को अपने शिक्षण कार्य की गरिमा, जिम्मेदारियों तथा उसके व्यवसाय के महत्व को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभम कुमार, प्रीतम कुमार मिश्रा, रीना चौहान, सचिन कश्यप का विशेष सहयोग रहा।
Post Views: 20













Total views : 215346