Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर: 26 परीक्षा केन्द्रों पर शुरू हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर: 26 परीक्षा केन्द्रों पर शुरू हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में मंगलवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। जनपद के 26 परीक्षा केन्द्रों पर सुबह 10:30 बजे परीक्षा प्रारंभ हुई। दसवीं कक्षा के परीक्षार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी, जबकि 12वीं के छात्र-छात्राएं वैकल्पिक विषयों की परीक्षा देने केन्द्रों पर पहुंचे।

How to Make a News Portal

परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रवेश द्वार पर जांच के बाद ही छात्रों को अंदर जाने दिया गया। सीसीटीवी निगरानी और उड़नदस्ता टीमों की तैनाती से नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले ही केन्द्रों पर पहुंच गए। अभिभावक भी बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए बाहर इंतजार करते नजर आए। प्रशासन ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को दिशा-निर्देश जारी कर पारदर्शी और सुव्यवस्थित परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 8 4 7 4
Total views : 214411

Follow us on