Select Language :

Home » एजुकेशन » दून वैली की खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

दून वैली की खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  दून वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ हुआ। चौधरी चरण सिंह स्टेडियम मे हुए वार्षिक खेलकूद समारोह में विद्यार्थियों ने क्रीड़ा प्रतिभा का लोहा मनवाया।

राज्यमंत्री व पालिकाध्यक्ष ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व नगर विधायक अशोक कंसल, संघ प्रचारक तपन कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सागर नारंग एवम विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और प्रेरणादायक संबोधन से किया। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, ड्रिल तथा अन्य खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मैदान में बच्चों का जोश और टीम स्पिरिट देखने लायक थी।

रण कुंभ-2 खेल भावना के उद्देश्य से हुई प्रतियोगिताएं

मार्च पास्ट ने कार्यक्रम की शुरुआत को और भी आकर्षक बना दिया, जहाँ विद्यार्थियों ने अनुशासन और एकता का सुंदर प्रदर्शन किया। इसमें रण कुंभ 2 का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था। अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। अंत में विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या मिस ईवा गुप्ता ने खेलों के महत्व से बच्चों का परिचय कराया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 7 9 8 9
Total views : 211613

Follow us on