Select Language :

Home » स्वास्थ्य » DM और CMO कार्यालय पर गरजे एनएचएम के चिकित्सक व कर्मचारी

DM और CMO कार्यालय पर गरजे एनएचएम के चिकित्सक व कर्मचारी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत काम कर रहे स्वास्थ्य संविदा कर्मियों को विगत दो माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय व डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने वेतन समय पर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
एमएचएम के अध्यक्ष डा. सचिन जैन ने डीएम व सीएमओ को दिए गए ज्ञापन में अवगत कराया कि विगत 6 महीनों से वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। संगठन महामंत्री मणिकांत त्यागी ने कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे तो दाम नहीं तो काम नहीं का फार्मूला अपनाते हुए काम बंद कर दिया जाएगा। डॉ राहुल वर्मा ने बताया कि 6 महीने पहले पोर्टल बदलने के बाद से यह समस्या लगातार आ रही है। संगिनी निर्मला ने बताया कि पोर्टल में बदलाव के कारण आशाओं का पेमेंट भी सही तरीके से नहीं हो रहा है।
एनएचएम कर्मचारियों व चिकित्साकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम से भी मुलाकता की गई है। ज्ञापन देने वालों में डॉक्टर फैसल सिद्दीकी, डॉ राहुल वर्मा, संगिनी निर्मला, डॉ अनिल, डॉ शमशेर, डाइटिशियन नेहा त्यागी, कोऑर्डिनेटर अश्विनी कुमार, डा आमिर, कोऑर्डिनेटर इफ्तार अली, फिजियोथैरेपिस्ट विपुल, स्टाफ नर्स रेनू रानी, एएनएम नेहा मालिक, नीतू, उषा गुप्ता, सविता, प्रियंका, एलटी कामेश, रविंद्र, मोहित, फार्मासिस्ट तंजीम अहमद, सचिन कुमार, एहतेशाम आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 2 5 8
Total views : 404046

Follow us on