Select Language :

Home » एजुकेशन » बाल उत्सव सम्मान समारोह में विद्यार्थियों की चमकी प्रतिभाएं

बाल उत्सव सम्मान समारोह में विद्यार्थियों की चमकी प्रतिभाएं

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। डायट परिसर में गुरुवार को जनपदीय बाल उत्सव एवं सम्मान समारोह 2025-26 का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं पुरस्कृत भी हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, विश्व दीपक त्रिपाठी प्राचार्य डायट, राजीव कुमार प्रवक्ता, बीएसए संदीप कुमार, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अंकुर कुमार व एआरपी उषा रानी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि जो विचार धाराए बच्चों द्वारा अभिव्यक्त की गई, बच्चों के बोलने के तरीके, उनके आत्मविश्वास को देखकर व सुनकर बहुत अच्छा लगा, शिक्षा का अधिकार सबके लिए समान है।

बच्चों को हाइजीनिक सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए बताया कि अपने घर में व घर के बाहर की और नालियों की साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर बीएसए संदीप कुमार ने कहा कि यह बाल उत्सव विद्यार्थियों में स्वाभिमान, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उत्सव के दौरान जिला स्तरीय मेरे बदलाव की कहानी और कॉमिक मेकिंग प्रतियोगिताओं भी हुई। इसमें विकास खण्डों में संचालित विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के लिए विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

05 चयनित कॉमिक बुक व 05 मेरे बदलाव की कहानी को आगामी दिनों में मंडल स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें चयनित बच्चे प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में अध्यापकों, जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स और मीना मंच कार्यक्रम के नोडल शिक्षक- शिक्षिकाओं को भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 7 2 7 1
Total views : 209366

Follow us on