Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मंडलायुक्त दौरे से पूर्व डीएम ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

मंडलायुक्त दौरे से पूर्व डीएम ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल आयुक्त रुपेश कुमार के 13 फरवरी को मुजफ्फरनगर आगमन से पूर्व जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार और विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने फाइलों के रख-रखाव, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडलायुक्त के दौरे से पहले सभी अभिलेख सुव्यवस्थित और अद्यतन रहें।

How to Make a News Portal

डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे रंगाई-पुताई कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कचहरी परिसर में खड़ी चार पहिया गाड़ियों की अव्यवस्थित पार्किंग को देखकर जिलाधिकारी नाराज हो गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने और परिसर को व्यवस्थित रखने के कड़े निर्देश दिए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 7 0 3 8
Total views : 208950

Follow us on