Select Language :

Home » एजुकेशन » देश को औरंगजेब की नहीं श्रीराम की विचारधारा की जरूरत: अचल कृष्ण शास्त्री

देश को औरंगजेब की नहीं श्रीराम की विचारधारा की जरूरत: अचल कृष्ण शास्त्री

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने गौरवशाली शताब्दीवर्ष क़े अवसर पर आयोजित हो रही हिन्दू सम्मेलन की श्रँखला में रविवार को नगर में 5 सम्मेलन आयोजित हुए, जिसमे सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में अथिति स्वामी यशवीर महाराज, आरएसएस के प्रान्त सह कार्यवाह सेवादास व सुनीता गौड़ मुख्य वक्ता क़े रूप में रहे।

मुख्य वक्ता स्वामी यशवीर महाराज कहा कि हिन्दुओ को जाति में बांटकर कमजोर किया जा रहा इसलिए हमें एक रहना है। उन्होंनेकुरीतियों से दूर रहे व एक सूत्र का पाठ पढ़ाया। आरएसएस के सेवादास ने संघ क़े 100 वर्षो क़े इतिहास क़े बारे में विस्तृत चर्चा की व संघ क़े पंच परिवर्तन क़े बारे में जानकारी दी। समाज में सभी समस्याओ का सामना मिलकर व धर्म क़े द्वारा किया जा सकता है।

दूसरा हिन्दू सम्मेलन ब्राह्मण कॉलेज फार्म में महदेव आश्रम व विभाग प्रचार प्रमुख लक्ष्मीनगर भूपेंद्र ने संघ क़े पंचपरिवर्तन करके कैसे समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।
तीसरा कार्यक्रम राधिका पुरम बचन सिंह कॉलोनी में रहा जिसमे मुख्य अतिथि गौरवनंद महंत भूप खेड़ी ने कहा कि की समाज में परिवर्तन का विचार आवश्यक है। मुख्य वक्ता आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख विकास भार्गव ने संघ क़े 100 वर्षो में संघ ने क्या क्या किया पूरे विस्तार से बताया।

चतुर्थी हिन्दू सम्मेलन माढ़ी की धर्मशाला नइ मंडी में कथावाचक अंचल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कैसे हिन्दू समाज को बांटा गया अब हमें बाटने वालो से सावधान रहना है। मुख्य वक्ता आरएसएस के सह प्रान्त व्यवस्था प्रमुख विनय ने पंच परिवर्तन क़े विषय को भी विस्तार से चर्चा की। कथावाचक ने कहा कि देश में औरंगजेब की नहीं श्रीराम की विचारधारा की जरूरत है।

पांचवा हिन्दू सम्मेलन शिव मंदिर सुरेंद्रनगर में मुख्य अतिथि ब्रह्मपीठाधिश्वर महादेव आश्रम महाराज ने हिन्दू की एकता पर जोर दिया। मुख्य वक्ता आरएसएस से विभाग सयोंजक ग्राम विकास सुरेंद्र ने संघ क़े 100 वर्षो क़े बारे में विस्तार से चर्चा की व पंच परिवर्तन क़े विषय में बताया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 4 1 3
Total views : 384659

Follow us on