
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, रचनात्मक सोच और वैश्विक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरआइडीएस गतिविधि कराई गई। वर्ल्ड ऑफ फैंटेसी नाम की थीम पर हुई गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने यूके, यूएई, श्रीलंका और भारत की रोचक फैंटेसी कहानियों का अध्ययन एवं अन्वेषण किया।


इस दौरान कहानियों के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न देशों की संस्कृति, कल्पनात्मक पात्रों और कथानक को समझा, जिससे उनकी सोच का दायरा और व्यापक हुआ। इस गतिविधि की उप-गतिविधि फैंटेसी ऑन पेपर के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा फैंटेसी पात्रों को कागज पर चित्रित किया। बच्चों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को जीवंत रूप दिया, जिससे उनकी नवोन्मेषी सोच, सृजनात्मकता और कल्पनाशील अभिव्यक्ति देखने को मिली।
विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम आनंदपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डा. मृणालिनी अनंत सहित अन्य स्टाफ का योगदान रहा।












Total views : 205510