Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक ने मुजफ्फरनगर के स्कूलों में किया निरीक्षण

क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक ने मुजफ्फरनगर के स्कूलों में किया निरीक्षण

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओ से पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई है। जिले में पहले दिन 30 केंद्रों पर विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हुई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं कराई गई। इस दौरान जिले में हुई नकल विहिन परीक्षाओं कराने की व्यवस्था का जायजा लेने क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही है, लेकिन इससे पूर्व बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आगाज भी हो गया है। शनिवार को पहले दिन परीक्षा हुई। बोर्ड परीक्षा के पटल प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं शनिवार को 30 केंद्रों पर हुई है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर अधिकारियों की नजर रही। डीआईओएस कार्यालय में बने बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम से सीसीटीवी की मदद से परीक्षा पर नजर रही। इस दौरान जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय सचिव ज्योति प्रसाद भी निरीक्षण के लिए पहुंचे।
उन्होंने सिकंदरपुर स्थित राजकीय इंटर कालेज, मोरना के स्वामी कल्याण देव इंटर कालेज, दरियापुर स्थित दयावती आदर्श कालेज, जानसठ स्थित सस्वती इंटर कालेज, गोमती कन्या इंटर कालेज अैर देवी मंदिर कालेज में निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईओएस राजेश श्रीवास आदि को आवश्यक निर्देश दिए गए है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 2 4 8
Total views : 392962

Follow us on