
सोनीपत में नागे बाबा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल
लोकपथ लाइव, सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मुरथल के नागे बाबा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रचने वालो से हमे सतर्क रहना होगा, क्योंकि एक योगी, एक संत और एक सन्यासी के लिए धर्म व राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं होता।


मुरथल के नागे बाबा मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजक विधायक बाबा बालकनाथ महाराज सहित सभी आयोजकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए गुरु परंपरा का मान बढ़ाने वाले मंदिर के महंत को भी विशेष रूप से बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत में नाथ संप्रदाय सबसे प्राचीन और प्रभावशाली परंपराओं में से एक है। यह संप्रदाय समाज को जीवन जीने की सही दिशा देता है और सनातन धर्म को मजबूत करने में इसकी अहम भूमिका रही है। योगी ने कहा कि सनातन धर्म को कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा। आज जब दुनिया संघर्ष से गुजर रही है, भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। धर्म की आड़ में सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश हो रही है। प्रयागराज की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। आज प्रयागराज में चार करोड़ श्रद्धालुओं ने मोनी अमावस्या में आस्था की डुबकी लगाई है। सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि धर्म की उपासना होनी चाहिए, लेकिन उसे किसी पर थोपा नहीं जा सकता। इस कार्यक्रम में हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी मौजूद रहे।

सनातन धर्म स्वतः सशक्त होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सनातन संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने पर योगी ने कहा कि गुलामी की मानसिकता और विदेशी प्रभावों को पीछे छोड़ते हुए भारत विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है। भारत का हित सुरक्षित होगा तो सनातन धर्म स्वतः सशक्त होगा, दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। सीएम योगी ने कहा कि राजनीति राष्ट्रवादी सोच रखने वाले लोगों के हाथों में होनी चाहिए। बीते 11 वर्षों में देश ने सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत किया है। राम मंदिर निर्माण कभी कल्पना था, लेकिन मजबूत सरकार के कारण वह आज साकार हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर की पताका लहरा रही है और काशी धाम में भी ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले एक हजार वर्षों तक भारत विश्व में नेतृत्व करेगा।
धर्मांतरण और लव जिहाद पर रोक लगाने पर बल
मुख्यमंत्री योगी ने धर्मांतरण और लव जिहाद जैसी मामलो पर सख्त रोक लगाने पर बल देते हुए कहा कि हरियाणा की धरती से भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश दिया, जो कर्म और कर्तव्य की सीख देता है। उन्होंने कहा कि नदियां देवतुल्य हैं, उन्हें प्रदूषित करने का अधिकार किसी को नहीं है। तालाबों और नदियों के संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने हरियाणा में सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि अयोध्या में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अब तक करीब 45 करोड़ श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। हर मंदिर को धाम के रूप में विकसित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
राष्ट्रीय सुरक्षा में युवाओं की भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कोई भी देश भारत को दबा नहीं सकता, क्यों कि भारत के जवानअब दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। जब दुश्मन सीधे युद्ध में सफल नहीं होता तो वह युवाओं को नशे की गिरफ्त में डालने की कोशिश करता है, जिसे हर हाल में विफल करना होगा। हरियाणा की धरती से भगवान सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि धर्म की उपासना होनी चाहिए, लेकिन उसे किसी पर थोपा नहीं जा सकता।











Total views : 194850