Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » गाजियाबाद: पत्नी ने दांतों से काटकर अलग की पति की चीभ

गाजियाबाद: पत्नी ने दांतों से काटकर अलग की पति की चीभ

लोकपथ लाइव, गाजियाबाद। मोदीनगर के संजय नगर कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते महिला ईशा ने अपने पति विपिन की जीभ दांतों से काटकर बिलकुल अलग कर दी। चिल्लाते हुए घायल पति विपिन को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बात पर विपिन के परिजनों व ससुरालियों में भी इस बात पर मारपीट हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय नगर कॉलोनी निवासी विपिन एक निजी कंपनी में काम करता है। करीब आठ महीने पहले ही उसकी शादी मेरठ निवासी ईशा से हुई थी। विपिन की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई। विपिन ने ईशा को थप्पड़ मार दिया था। बाद में रात के समय दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। इसके बाद देर रात कमरे से चिल्लाने की आवाज आई, जिसके थोड़ी देर बाद ही देखा तो विपिन के मुंह से काफी खून निकल रहा था। विपिन को अस्पताल लेकर जाया गया। परिजनों ने बताया कि ईशा ने दांत से विपिन की जीभ काटकर अलग कर दी है।
विपिन की जीभ बेड पर पड़ी मिली। उधर, विपिन की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर ईशा के परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में मारपीट हुई। घटना ने ईशा की इस संवेदनहीनता को लेकर सभी को चौंका दिया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 2 7 7
Total views : 344245

Follow us on