
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में बढ़ते प्रदूषण और जहरीली हवा से परेशान लोगों की शिकायतों के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ग्रैप -2 लागू होने के बाद स्थानीय प्रदूषण अधिकारी गीतेश चंद्रा के नेतृत्व में सहायक पर्यावरण इंजीनियर कुंवर संतोष कुमार और जेई राजा गुप्ता, संध्या शर्मा, आकाश जोशी की टीम ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी की।


वहलना गांव के पास अवैध रूप से वेस्ट पॉलीथीन पिघलाने वाले प्लांट सील किए गए। इसी क्षेत्र में मेटल ग्रेनिंग प्लांट और सुजडू में साहिद का प्लांट भी बंद कराया गया। सभी इकाइयां बिना अनुमति संचालित हो रही थीं।
इसके अलावा जौला गांव में बिना अनुमति चल रहे ईंट भट्ठे को भी सील किया गया। वहीं धंधेडा, मखियाली और शहर क्षेत्र में 8 अवैध प्लास्टिक गोदामों पर भी कार्रवाई कर उन्हें बंद कराया गया। प्रदूषण विभाग ने आगे भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।













Total views : 277222