Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में कटेंगे 55 हजार राशन कार्ड, पढ़े कौन हुए अपात्र

मुजफ्फरनगर में कटेंगे 55 हजार राशन कार्ड, पढ़े कौन हुए अपात्र

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिले में अपात्र राशन कार्ड धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।विभाग की ओर से केपीआई (की परफॉर्मेंस इंडिकेटर) के माध्यम से राशन कार्ड धारकों की 18 बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इस प्रक्रिया में ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया है, जिनके पास कार है या जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक है। प्रारंभिक जांच में करीब 55 हजार राशन कार्ड कटने की संभावना जताई जा रही है, जो 2026 में सूची से बाहर हो जाएंगे।

मुजफ्फरनगर में पाँच लाख से अधिक कार्ड धारक

जिला आपूर्ति विभाग के अनुसार, जिले में वर्तमान में कुल 5,01,357 राशन कार्ड संचालित हैं। इनमें अंत्योदय और पात्र गृहस्थी दोनों श्रेणियों के कार्ड शामिल हैं। शासन के निर्देश पर अब यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकारी सस्ती राशन योजना का लाभ केवल वास्तविक जरूरतमंदों को ही मिले। इसी क्रम में आरटीओ विभाग से कार स्वामित्व वाले उपभोक्ताओं की सूची मंगाई गई है, जिसे राशन कार्ड डाटा से मिलान कर सत्यापन के लिए भेजा गया है।
अधिकारियों का कहना है कि जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन, पक्का मकान, दो लाख रुपये से अधिक सालाना आय या अन्य अपात्रता के मानक पाए जाएंगे, उनके राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे। साथ ही अपात्र पाए जाने पर पूर्व में उठाए गए राशन की रिकवरी की कार्रवाई भी हो सकती है।
इस कारणों से कटेंगे यह राशन कार्ड

डीएसओ के कहा…
जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि यह अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ चलाया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, जबकि अपात्रों को सूची से बाहर किया जाएगा। इस कार्रवाई से वास्तविक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदूषण फैलाने पर होटल व फैक्ट्री पर जुर्माना, कई को नोटिस

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 8 1 3 0
Total views : 406322

Follow us on