
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के क्लर्स 2025-26 वार्षिक कार्यक्रम में मंगलवार को बिहार की माटी, संस्कृति और परंपराओं की खुशबू विद्यार्थियों की कला से पूरे परिसर में फैल गई। तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव क्लर्स-2025-26 के पहले दिन बिहार एक झलक थीम पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बिहार की लोकसंस्कृति, लोकनृत्य, संगीत और जीवनशैली से रूबरू कराया गया। छात्रों की सजीव अभिव्यक्तियों, पारंपरिक वेशभूषा और ताल-बद्ध प्रस्तुतियों ने बिहार की समृद्ध विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह, गौरव और तालियों की गूंज से भर उठा। इस अवसर पर गणमान्य लोगों के साथ कलाकारों को पुरस्कृत कर कला को बढ़ावा दिया।
मंडलायुक्त बोले, युवाओं के दिलों में अलग छाप झोडते हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडल के कमिश्नर डा. रूपेश कुमार, डीएम उमेश मिश्रा, नगर पालिका चैयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, सिद्वार्थ शंकर त्रिपाठी, कालेज चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, कमिश्नर ने कहा कि एआई के युग में जहॉ तकनीकी इतनी सशक्त हो गई है वहॉ इस तरह के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं के दिलो में अपनी एक अलग छाप छोडते है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच आने से उनका उत्साहवर्द्धन होता है।

इन युवाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में एसआरजीसी पॉलिट्रेक्निक के विद्यार्थियों द्वारा गणेश वन्दना पर नृत्य प्रस्तुत कर की गई। इसके पश्चात गर्ल्स छात्रावास की छात्राओं निकी, निशु, निधि, लाली प्रिया, अनु प्रिया, छोटी शुभ्रा, आफरीन, मुस्कान, प्रिया, रिया, सेजल, महक, आंचल, मानसी, स्तुति, आराध्या, रीतु, चन्दा, सृष्टि, सोनी, साक्षी आदि द्वारा समूह नृत्य काली तांडव पर अदभुत नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के छात्रों द्वारा भोजपुरी समूह नृत्य प्रस्तुत कर खुब तालियॉ बटौरी। फार्मेसी के छात्र-छात्राओं द्वारा हरियाणवी संस्कृति को दर्शाते हुये एक धमाकेदार प्रस्तुति दी गई। इसके बाद बायोसाइंस विभाग के छात्रों द्वारा भोजपुरी प्रसिद्व गीतो पर धमाकेदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गर्ल्स होस्टल की छात्राओं द्वारा मिथिला थीम पर समूह नृत्य पेश किया गया। इस अवसर पर भोजपुरी देशी माटी स्क्वाइड नृत्य किया गयां। हनुमान थीम पर समूह नृत्य किया गया। बॉयज हास्टल के विद्यार्थियों द्वारा कॉमेडी ग्रुप डांस सॉरी-सॉरी गीत पर मनमोहक प्रस्तति दी गई। इसके पश्चात बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के छात्र द्वारा जीना-जीना गीत पर धमाकेदार प्रस्तुति दी गई। इसके बाद प्रबंधन विभाग के छात्रा श्रेया द्वारा बॉलीवुड मेसअप नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। ललित कला विभाग की छात्राओं महिमा और मिनाक्षी द्वारा बॉलीवुड गीत पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया गया। मंच का संचालन कपिल धीमान, बाहय प्रवेश समन्वयक, एसआरजीसी, मौ0 शहजाद, हुरैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर निदेशक डा. अशोक कुमार, डा. सौरभ मित्तल, डा. गिरेन्द्र गौतम, निशांत राठी, डा. सुचीत्रा त्यागी, नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।
Post Views: 259













Total views : 195618