
नगर निगम की लापरवाही से भे 170 भेड़ों की मौत, 200 की हालत बिगड़ी
पीएम मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का किया था लोकार्पण
लोकपथ लाइव, लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लखनऊ में जिस राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण पीएम मोदी ने किया था, वहां बाद में नगर निगम की लापरवाही 170 भेड़ों की मौत का कारण बना और हड़कंप मचा हुआ है। यानी स्थल की पार्किंग में कार्यक्रम के बाद फेंका गया बचा हुआ खाना खाने से प्रेरणा स्थल की पार्किंग भेड़ो के शमशान में तब्दील हो गई। जबकि 200 से अधिक की हालत बिगड़ गई। लखनऊ जिला प्रशासन की ओर से मौके एक जेसीबी मशीन भेजी। घटनास्थल पर ही गड्ढा खोदा गया जहां मरी भेड़ों को दफना दिया।


अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण के दौरान वहां पर लंच बॉक्स बांटे गये थे और बचा हुआ खाना पार्किंग में फेंका गया, जिसे खाने से बीमार हुई 370 में से 170 भेड़ों की मौत हो गई। जब इस घटना की खबर से मचे हडकंप के बाद बीमार भेड़ों के इलाज के लिए 30 डाक्टरों की टीम लगाई गई है। यह घटना नगर निगम द्वारा सफाई में अनदेखी करने के कारण बताई जा रही है। सभी भेड़ें चार चरवाहों की थीं। ये लोग फतेहपुर से कुछ दिन पहले यहां भेड़ चराने आए थे। भेड़ों ने बासी और सड़े खाने को खाया, तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। थोड़ी ही देर में वे चिल्लाने लगीं। धीरे-धीरे कर बेहोश होती गईं। सोमवार सुबह तक 170 भेड़ें मर गईं। भेड़ पालने वाले प्रदीप कुमार, विजय पाल, अजय पाल, शिवरतन ने बताया कि उनकी भेड़ों की रात में तबीयत खराब होनी शुरू हो गई थी। उन्होंने देसी दवाई भी खिलाने की कोशिश की, लेकिन कुछ काम नहीं आई। सुबह होने तक 170 भेड़ें मर गईं।

फूड पॉइजनिंग का मामला
भिठौली से पशु चिकित्सा अधिकारी आरपी सचान की टीम के अनुसार यह फूड पॉइजनिंग का मामला नजर आ रहा है। दरअसल जिस दिन प्रेरणा स्थल का उद्घाटन हुआ, उसके बाद यहां साफ-सफाई नहीं हुई। फेंके हुए भोजन को खाने की वजह से इन भेड़ों की मौत हुई है। नगर निगम समेत जिला प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार है। एसडीएम सदर मनोज सिंह ने बताया कि लगभग 70 की मौत हुई है। सभी पहलुओं पर जांच की रही है। मृतक भेड़ो का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। चीफ वेटनरी ऑफिसर डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि मरी भेड़ों का पोस्टमॉर्टम कराकर सैंपल कलेक्ट कर लिया गया है। हालांकि भेड़ों की मौत का कारण बता पाना अभी संभव नहीं है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा स्पष्ट रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ होगी।
जांच कराने का आश्वासन
इस मामले में नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा से सम्पर्क किया गया। नगर मंत्री के आवास से विवेक ने बातचीत करते हुए घटना पर दुःख जताया और कहा कि पूरे मामले जांच कराई जायेगी, जिसमें जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होगी।











Total views : 209782