
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: डीएम के निर्देश पर जनपद के होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला व सरायों में जनसुरक्षा, अग्नि व विद्युत सुरक्षा तथा मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु आईटीआई सभागार में सोमवार को बैठक हुई।


बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेन्द्र कुमार ने की। आगामी क्रिसमस, नववर्ष व विवाह सीजन को देखते हुए बिना पंजीकरण संचालन पर रोक, आगंतुकों का आईडी रिकॉर्ड, स्वच्छ भोजन-पानी, कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार डीजे प्रयोग, पर्याप्त पार्किंग तथा अग्नि-विद्युत सुरक्षा उपकरण अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर आदि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Post Views: 356












Total views : 448227