
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: मुज़फ़्फरनगर में जानसठ रोड पर घने कोहरे के कारण गुरुवार सुबह कई वाहन एक-दूसरे से पीछे से टकरा गए। कम दृश्यता की वजह से हुए इस सिलसिलेवार हादसे में जीडी गोयनका स्कूल की वैन भी शामिल रही। राहत की बात यह रही कि वैन में सवार बच्चों, स्टाफ सहित अन्य वाहनों के चालक और सवार सुरक्षित रहे। कुछ लोग इसमें घायल हुए है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जाम लगे मार्ग को साफ कराया। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल किया और लोगों से कोहरे में सावधानी से वाहन चलाने की अपील की।



Post Views: 399












Total views : 448777