
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शारदेन विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान मंथन (वीवीएम) 2025 के अंतर्गत हुई राज्य स्तरीय विज्ञान शिविर में विद्यालय का नाम रोशन किया। इसमें विद्यालय के दो प्रतिभाशाली छात्रों का चयन हुआ है। शारदेन स्कूल के कक्षा 7 के छात्र दक्षित जैन और कक्षा 8 के छात्र माधव गर्ग ने इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। विद्यालय प्रधानाचार्य धारा रतन ने बताया कि वीवीएम एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज और योग्यता कार्यक्रम है, जिसका आयोजन विज्ञान भारती (वीभाषा) द्वारा एनसीईआरटी और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) के सहयोग से किया जाता है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार को गर्व है।
Post Views: 371












Total views : 449437
बच्चों को बधाई।