Select Language :

Home » एजुकेशन » महिला शिक्षकों ने राज्यमंत्री के सामने रखी समस्याएं, मांगा समाधान

महिला शिक्षकों ने राज्यमंत्री के सामने रखी समस्याएं, मांगा समाधान

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ मुजफ्फरनगर की पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से मुलाकत की। इस दौरान उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को चर्चा की। सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी की अनिवार्यता में राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष उषा रानी व जिला महामंत्री रश्मि मिश्रा के नेतृत्व में महिला शिक्षिकाएं गांधी नगर स्थित उत्तर प्रदेश में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंची। वहां उन्होंने शिक्षकों के साथ ड्यूटी करने में आ रही परेशानियों पर चर्चा करते हुए राहत दिलाने की मांग की। एक ज्ञापन राज्यमंत्री को सौंपा, जिसमें कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट में शिक्षकों के लिए जो टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता लागू की है,
वह शिक्षकों के भविष्य के लिए बेहतर नही है। इसके साथ ही बीएलओ में रूम में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था बाधित हो रही है। यह शिक्षकों के लिए चुनौती है। शिक्षकों ने राहत की मांग की है। इस दौरान सपना राठी, प्रीति ठाकुर, सुमन चौहान, अनुभूति, अर्चना, ममतेश, सुमन सैनी, नीतू, आदि मौजूद रहे।

सेवायोजन विभाग के करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दिए टिप्स

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 1 9 7
Total views : 392867

Follow us on