
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ0 बबीता सिंह चौहान ने शनिवार को मुजफ्फरनगर में भ्रमण कर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
राजकीय आईटीआई सभागार में महिला सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी में डा. बबीता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं ने राधा माधव संगीत कला केंद्र के कलाकारों ने गणेश वंदना एवं वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला की छात्राओं द्वारा लोकगीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान उन्होंने पहले 6 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते हुए पोषण पोटली दी गई। गर्भवती महिलाओं से कहा सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं का स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जा रहा है। जनपद भ्रमण के दौरान उन्होंने बाल सेवा योजना के पात्र लाभार्थियों को लैपटॉप, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, बेसिक शिक्षा विभाग के हर ब्लॉक की रसोई माता को साल एवं प्रशस्ति पत्र, उद्योग विभाग की 5 महिलाओं लाभार्थियों को टूल का वितरण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विवाह के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का साल एवं प्रशस्ति पत्र, चिकित्सा विभाग की पांच आशा बहूओं का सम्मान, राष्ट्रीय आजीविका मिशन की पांच स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान, निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति,पुलिस विभाग की मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 5 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिसकर्मियों का प्रशस्ति पत्र एवं साल पहना कर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
वहीं दिव्यांग महिलाओं को ट्राई साइकिल का वितरण भी किया गया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने महिलाओं से कहा कि हम हमने मनुष्य का जीवन पाया है, इसका लाभ लें, और कैसे हम अपने को और बेहतर बनाकर अच्छे कार्य कर सकते हैं, इस उद्देश्य कार्य करते हुए आगे बढ़े।
विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारियोंके साथ समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कहा कि सभी महिलाओं से संबंधित योजनाओं का लाभ हर एक पात्र महिला को अवश्य पहुंचाया जाए। जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देश दिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य संबंधित योजनाओं का पम्पलेट, बाल पेंटिंग, ब्लाक स्तर पर चौपाल लगाकर एवं अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर महिलाओं को जागरूक किया जाए।



जेल में महिला बंदियो से पूछी उनकी परेशानी डा. बबीता सिंह चौहान ने जिला कारागार के महिला बंदी ग्रह का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बंदी गृह में महिलाओं से उनके हाल-चाल लिए तथा खाना समय मिलता है या नहीं आदि जानकारी ली। जानकारी ली कि उन्हें डॉक्टर देखने आते हैं या नहीं। महिला बंदियों ने बताया समय से खाना मिलता है, समय समय पर डॉक्टर देखने आते हैं और दवाई भी देते हैं। इस दौरान बताया कि खाने में दो सब्जी में एक दाल एक सब्जी तथा रोटी मिली थी। उन्होंने बैरक देखने के साथ फल वितरण किया।
यह अधिकारी रहे कार्यक्रमों में मौजूद
महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, अध्यक्ष नगर पालिका मीनाक्षी स्वरूप, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, डीएसपी ऋषिका सिंह, जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ,जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहित सभी स्वयं सहायता समूह एवं आंगनवाड़ी महिलाये , कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर राजीव राजीव कुमार द्वारा संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Post Views: 137












Total views : 115564