
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एमजी वर्ल्ड विजन विद्यालय में आरआईडीएस पहल के तहत किंडरगार्टन वर्ग के नन्हे छात्रों ने फ्रूटीलिशियस गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर छात्रों ने यूके, यूएई और भारत के फलों की आकर्षक वेशभूषा धारण की और फलों के स्वास्थ्य लाभों के बारे में रोचक जानकारी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न देशों के फलों से आटा तैयार करने की रचनात्मक गतिविधि में भी भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय फलों के माध्यम से गणितीय अवधारणाओं को सीखने का आनंद लिया। छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए कला प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने रंगों और कल्पनाओं के माध्यम से फलों की सुंदरता को उकेरा। अंतरराष्ट्रीय गतिविधि फ्रूटीलिशियस के समापन पर विद्यालय में फल-मस्ती दिवस में नन्हे छात्रों ने विभिन्न फलों को चखा, पहचाना और उनके स्वाद व गुणों का विश्लेषण किया। प्रधानाचार्या डॉक्टर मृणालिनी अनंत ने बच्चों के उत्साह और सीखने की भावना की सराहना की।
Post Views: 259













Total views : 448258