Select Language :

Home » एजुकेशन » डायट में धरने पर बैठे शिक्षा विभाग के लिपिक

डायट में धरने पर बैठे शिक्षा विभाग के लिपिक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। यूपी एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले बुधवार को माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के लिपिकों ने डायट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लिपिकों ने समूह-ग संवर्गीय सहायकों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण और विभागीय समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

How to Make a News Portal

सरकुलर रोड स्थित डायट परिसर में धरने के दौरान लिपिकों ने कहा कि लंबे समय से पदोन्नति, वेतनमान संशोधन, स्थानांतरण और रिक्त पदों पर नियुक्ति जैसी कई मांगें लंबित हैं, जिन पर विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उनका कहना था कि यदि प्रशासन उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं करता, तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। धरने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने

डायट प्रवक्ता राजीव कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि अब वे अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो अगला धरना सहारनपुर शिक्षा विभाग कार्यालय में किया जाएगा। धरने में आशुतोश राणा, भरत कुमार सहित बड़ी संख्या में लिपिक मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 9 4 1
Total views : 345938

Follow us on