Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » यूपी को मिलेगा 76वां जिला: पढ़ें..कौन से जिलों के हिस्से होंगे शामिल!

यूपी को मिलेगा 76वां जिला: पढ़ें..कौन से जिलों के हिस्से होंगे शामिल!

अलीगढ़ के अतरौली-गंगीरी व बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र को मिलाकर बनेगा नया जिला
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से होगा कल्याण सिंह नगर बनाने की तैयारी
LP Live, Lucknow: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से नया जिला बनाने की मांग को लेकर यूपी सरकार ने आखिर तैयारी शुरु कर दी है। मसलन अलीगढ़ के अतरौली-गंगीरी व बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र को शामिल कर कल्याण सिंह नगर के नाम से नया जिला बनाने की संभावनाओं पर यूपी सरकार ने दोनों जिलों के प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। इसमें अतरौली को जिला मुख्यालय बनाने का प्रस्ताव है।

How to Make a News Portal

उत्तर प्रदेश में 76वां जिला बनाने के संबन्ध में राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव कार्यालय ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। इस पत्र में अलीगढ़ व बुलंदशहर जिलों के सीमाक्षेत्रों का पुनर्सीमन कर नया जिला ‘कल्याण सिंह नगर’ बनाए जाने की संभावनाओं पर आख्या मांगी गई है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र व एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह एक नए जिले की मांग करके प्रस्ताव भेज चुके है। अलीगढ़ जिले के अतरौली-गंगीरी व बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र को शामिल कर कल्याण सिंह नगर को शामिल कर कल्याण सिंह नगर बनाने के लिए पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव भेजा था। सरकार से कहा गया है कि उनके पिता ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए जीवन समर्पित किया, लेकिन उनकी जन्मभूमि अतरौली व कर्मभूमि डिबाई क्षेत्र अब भी अपेक्षित विकास से वंचित हैं। इस मामले में अब यूपी सरकार ने कार्रवाई शुरु कर दी है।

कौन थे कल्याण सिंह
उततर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री औ दो बार सांसद रहे स्व. कल्याण सिंह हिमाचल व राजस्थान के राज्यपाल भी रहे हैं, जिनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि अतरौली रही। वे अतरौली से 10 बार विधायक बने थे। वर्तमान में उनके पौत्र संदीप सिंह यहीं से विधायक बन बेसिक शिक्षा मंत्री हैं। इसलिए अतरौली को नई पहचान देने का प्रयास इसलिए भी शुरु हो गया है कि प्रदेश में अन्य महापुरुषों के नाम पर भी जिलों का गठन हुआ है। उसी प्रकार कल्याण सिंह के योगदान पर भी जिला बनाकर उन्हें सम्मान दिया जा सके। इसलिए यह प्रस्ताव न केवल प्रशासनिक बल्कि भावनात्मक दृष्टि से भी बेहद अहम माना जा रहा है। कल्याण सिंह भाजपा के उन नेताओं में शुमार रहे हैं जिन्होंने राममंदिर आंदोलन के दौरान प्रदेश की राजनीति को नया आयाम दिया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 1 7 8
Total views : 392835

Follow us on