Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर के उद्यमी बिजली विभाग की समस्याओं से पीड़ित, डीएम से समाधान की मांग

मुजफ्फरनगर के उद्यमी बिजली विभाग की समस्याओं से पीड़ित, डीएम से समाधान की मांग

LP Live, Muzaffarnagar:  फेडरेशन आफ मुजफ्फरनगर कामर्स एंड इंस्ट्रीज एसोसिशन के भवन में बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी, जिनका निराकरण के लिए उन्हें आश्वासन दिया गया। इस दौरान बिजली विभाग की समस्याओं से उद्यमी घिरे दिखे, जिसको लेकर समाधान की गुहार लगाई।

How to Make a News Portal

बैठक का शुभारंभ फेडरेशन अध्यक्ष नीलकमल पुरी ने डीएम उमेश कुमार मिश्रा के स्वागत से किया।इसके बाद सचिव अभिषेक अग्रवाल ने अधिकारियों एवं उद्यमियों का परिचय कराया। बैठक में जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जैस्मिन फौजदार ने बैठक की कार्यवाही को आगे बढ़ाया और उद्यमियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान समस्याएं सुनकर डीएम ने कहा कि हम सभी शासन के सेवक हैं, अतः उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बैठक में विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। उद्यमियों ने बताया कि एस्टीमेट जमा करने के बाद भी एक माह से अधिक समय बीतने पर विद्युत संयोजन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे, जिसके कारण औद्योगिक इकाइयों का उत्पादन कार्य प्रभावित हो रहा है। बार-बार के शटडाउन और ब्रेकडाउन से उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और उद्यमियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस दौरान अंकित संगल, अरविंद गुप्ता, आशीष बंसल, केएल अग्रवाल, जग रोशन गोयल, राजेश जैन, सोम प्रकाश, कार्तिक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 2 5 7
Total views : 384393

Follow us on