
LP Live, New Delhi: (ओ.पी. पाल) भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शक्रवार (3 अक्टूबर, 2025) को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में चार देशों के राजदूतों के साथ बैठक की। इस दौरान उनके परिचय पत्र प्राप्त किए। राष्ट्रपति ने मारिटानिया, लक्जमबर्ग, कनाडा और स्लोवेनिया के दूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए। इस बैठक से इन देशों के साथ भारत के संबंध बेहतर होने के साथ व्यापारिक गतिविधियों बढ़ाने के संकेत मिल रहे हैं। परिचय पत्र प्रस्तुत करने राजदूतों में मॉरिटानिया के राजदूत अहमदौ सिदी मोहम्मद, लक्ज़मबर्ग के ग्रैंड डची के राजदूत क्रिश्चियन बीवर, कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर और स्लोवेनिया के राजदूत टोमाज़ मेनसिन शामिल है।
Post Views: 327













Total views : 448653