Select Language :

Home » अपराध » तालाब में मिला युवक का शव, इंद्राकॉलोनी में सनसनी

तालाब में मिला युवक का शव, इंद्राकॉलोनी में सनसनी

LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी स्थित रामलीला ग्राउंड के पास पुराने तालाब में रविवार सुबह एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। शव दिखाई देने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।

How to Make a News Portal

सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकलवाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयासों में जुटी हुई है और मामले की छानबीन की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह टहलने गए कुछ लोगों ने तालाब में शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। शव की स्थिति देखकर यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि मामला एक-दो दिन पुराना हो सकता है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के कारणों का सही-सही पता चल सके।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 5 6
Total views : 392529

Follow us on