Select Language :

Home » उत्तराखंड » देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, भारी नुकसान

देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, भारी नुकसान

LP Live, Dehradun: देहरादून के सहस्त्रधारा कारलीगाढ में देर रात भारी बारिश के साथ बादल फट गया।इस घटना में कई दुकानें, रिजॉर्ट के बहने की सूचना है जबकि 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन का रेस्क्यू एंड रिलीफ ऑपरेशन जारी है।

How to Make a News Portal

स्थानीय मीडिया जानकारी के मुताबिक सोमवार रात सहस्त्रधारा स्थित कारलीगाढ में अचानक बादल फटने से सैलाब आ गया। पानी के साथ मलबा बाजार की सड़क पर बहने लगा। मलबा कई दुकानों और रेस्टोरेंट में भी घुस गया। कुछ दुकानों के बहने की भी सूचना है

 

जिला प्रशासन ने आसपास के लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है।घटना की सूचना मिलते ही डीएम सविन बंसल ने कमान संभाली और रात में ही विभागों से समन्वय करके रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी। एसडीएम कुमकुम जोशी रातभर घटनास्थल पर डटी रही।एसडीआरएफ, एनडीआरफ, लोनिवि द्वारा जेसीबी उपकरण सहित रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 

&nbsp

https://www.instagram.com/reel/DOpnruiD9UL/?igsh=MTZ2dzN0YjJicDJoMA==

स्कूलों में अवकाश
आपदा के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है, ताकि किसी भी बड़ी घटना से बच्चों को बचाया जा सके।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 1 2 5
Total views : 403876

Follow us on