Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » बैट्री कारोबारी के प्रतिष्ठान और घर पर जीएसटी का छापा

बैट्री कारोबारी के प्रतिष्ठान और घर पर जीएसटी का छापा

LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में इंवर्टर बैट्री कारोबारी के प्रतिष्ठान और घर पर सोमवार की देर शाम स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की। वहां से इलेक्ट्रानिक उपकरण सहित कागजात कब्जे में लिए गए। रात भर टीम अधिकारियों ने जांच की। करोड़ो रुपये की GST चोरी की शिकायत पर टीम ने छापा मारा है।

How to Make a News Portal

स्टेट जीएसटी विभाग की एसआईबी विंग के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर मनोज शुक्ल टीम के साथ जानसठ पुल के नीचे स्थित सनमति ट्रेडर्स पर पहुंचे। वहां बैट्री ट्रेडिंग का कार्य मिला। इसी दौरान टीम ने पटेलनगर स्थित अरहम ट्रेडिंग कंपनी उनके घर पर भी छापेमारी शुरू की। छापेमारी से व्यापारियों में हडकंप मच गया। रातभर टीम के अधिकारियों ने जांच की। आगे की जांच के लिए टीम ने इलेक्ट्रोनिक उपकरण सहित दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। ज्वाइंट कमिश्ननर सिद्धेश दीक्षित ने बताया कि शिकायत के बाद जांच की गई है। रात भर जांच की गई। इसके बाद भी टैक्स चोरी का पता चलेगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 0 5 3
Total views : 363402

Follow us on