Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » Ghaziabad: हरियाणवी फ़िल्म डायरेक्टर उत्तर कुमार गिरफ्तार

Ghaziabad: हरियाणवी फ़िल्म डायरेक्टर उत्तर कुमार गिरफ्तार

LP Live, Ghaziabad : गाजियाबाद के साहिबाबाद में शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में धाकड़ छोरा नाम से फेमस एक हरियाणवी फिल्म निर्माता व कलाकार उत्तम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

How to Make a News Portal

उत्तर कुमार पर पर एक हरियाणवी अदाकारा युवती ने शादी व तरक्की का झांसा देकर दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराई थी। पुलिस मामले में जांच कर रही थी। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी उत्तर कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फिल्म निर्माता ने पीड़िता ने कई फिल्मों व गानों में रोल दिया और इसके बदले उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में एक फिल्म में लीड रोल देने का झांसा देकर उनके साथ कई दिन तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में लीड रोल किसी और को दे दिया। बताया कि अब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और उनसे संपर्क भी समाप्त कर दिए। इससे परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 0 1 6
Total views : 403730

Follow us on