
LP Live, Muzaffarnagar: श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय द्वारा सूचना प्रसारण में सोशल मीडिया की भूमिका विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रशांत कुमार, चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ, डा. प्रेरणा मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्लवित किया। इस दौरान प्रोफेसर प्रो. प्रशांत कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया आज यह सबसे तेज़ और प्रभावी सूचना माध्यम है, जिसने जनसंचार की परिभाषा को ही बदल दिया है। यह न केवल समाचार और विचार साझा करने का मंच है, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का भी प्रतीक है। डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि सोशल मीडिया आज सूचना और संचार का सबसे प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। इस अवसर पर पत्रकारिता विभाग के छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे।


Post Views: 100












Total views : 448714