Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » एमडीए ने 20 बीघा भूमि पर चलाया बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग की गई ध्वस्त

एमडीए ने 20 बीघा भूमि पर चलाया बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग की गई ध्वस्त

LP Live, Muzaffarnagar:  मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के जोन-2 के भूंडूरा क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। वहां अवैध प्लाटिंग सहित बैठने के लिए बनाए गए निर्माण को भी गिराया गया। इससे भू-माफियो में खलबली मच गई।

How to Make a News Portal

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-2 में सहारनपुर मंडलायुक्त व एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेश पर टीम ने बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ अवैध प्लॉटिगकर्ता सचिन द्वारा ग्राम भण्डूरा में की गई प्लाटिंग को ध्वस्त करने पहुंची। टीम ने करीब 20 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया। एमडीए अधिकारियों ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, जिसमें चालानी कार्यवाही के बाद पूर्व में ही ध्वस्तीकरण के आदेश जारी कर दिए गए थे। इसके बाद भी सचिन द्वारा अवैध प्लॉटिंग नहीं हटाई गई। एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा मुजफ्फरनगर के जोन-2 में लगभग 20 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया है। ध्वस्त करने में प्राधिकरण द्वारा खर्च की भी वसूली की जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 6 5
Total views : 392550

Follow us on