Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कुरुक्षेत्र विज्ञान केंद्र में भ्रमण पर पहुंचे एमजी पब्लिक के छात्र-छात्राएं

कुरुक्षेत्र विज्ञान केंद्र में भ्रमण पर पहुंचे एमजी पब्लिक के छात्र-छात्राएं

LP Live, Muzaffarnagar: एमजी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा के निर्देशन में कुरुक्षेत्र विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान शो, तारामंडल शो और थ्री-डी शो का आनंद लेते हुए अनेक वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान व प्रौद्योगिकी की अद्भुत झलकियों को देखा, प्रयोगिक गतिविधियों में भाग लिया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने हर घर तिरंगा अभियान में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

How to Make a News Portal

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर एमजी पब्लिक स्कूल के मानक क्लब के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र हरियाणा में स्थित कुरुक्षेत्र पैनरोमा एवं विज्ञान केंद्र का भ्रमण तकनीकी सत्र में प्रतिभाग किया। इस दौरान ब्यौरो की एसपीओ सरिता त्रिपाठी के संचालन में चालिस छात्र व छात्राओं को कुरुक्षेत्र पैनरोमा एवं विज्ञान केन्द्र का मानक आधारित भ्रमण कराया गया जहां बच्चों ने विज्ञान शो, तारामंडल शो व थ्री डी शो का आनंद उठाया। वहां विज्ञान केंद्र में पर भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के प्रति भी लोगों को जागरुक किया गया। शैक्षिक भ्रमण में जिला समन्वयक राजीव वर्मा, मेंटर लोकेश शर्मा, दीपाली गोयल, मनीता शर्मा, व नीता अरोरा का विशेष सहयोग रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 6 5
Total views : 392550

Follow us on