Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » हरियाणा व पंजाब में भी चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय लोकदल

हरियाणा व पंजाब में भी चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय लोकदल

रालोद ने देश के विभिन्न राज्यों में संगठन का विस्तार का फैसला
LP Live, Chandigarh: राष्ट्रीय लोकदल ने अब उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा व पंजाब में भी राजनीतिक जमीन तैयार करना शुरु कर दिया है। रालोद ने दोनों राज्यों में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है। मंजीत सिंह रालोद पंजाब के अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं।

How to Make a News Portal

रालोद के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हरियाणा व पंजवाब में आने वाले चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी ने इन राज्यों में राजनीतिक रुप से चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी हैं। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पार्टी के विस्तार और चुनाव की तैयारियों के तहत ही रालोद पंजाब ईकाई के अध्यक्ष के रुप में मंजीत सिंह मोहाली को नियुक्त किया गया है, जिन्हें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की ओर से जारी किया गया नियुक्ति पत्र भी उन्हें सौंप दिया गया है। इस मौके पर पार्टी के पंजाब के प्रभारी दिलप्रीत सिंह कोहली भी मौजूद रहे।

भुल्लर को किसान प्रकोष्ठ की बागडोर सौंपी
रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी ने इस अवसर पर पंजाब के किसान नेता जगतार सिंह भुल्लर को पार्टी के किसान विंग का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करने की भी घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा। त्यागी ने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में पूरे देश में आरएलडी की प्रदेश इकाइयों का गठन किया जा रहा है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 4 9 6
Total views : 384786

Follow us on