Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » अवध विहार में अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला, पति देना चाहता है तलाक

अवध विहार में अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला, पति देना चाहता है तलाक

LP Live, Muzaffarnagar:  नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अवध विहार में महिला के ससुरालियों ने उसकी घर में एंट्री पर रोक लगा दी है। ससुरालियों ने महिला को घर से बाहर कर दरवाजा बंद कर लिया है, जिसके बाद महिला इंसाफ के लिए ससुराल के बाहर ही धरने पर बैठ गई। महिला ने पति व अपने ससुरालियों पर षडंयत्र के तहत उसे बाहर करने तथा बच्चा छीनकर अपने पास रखने का आरोप लगाया है। महिला के पक्ष पर अखिल भारतीय पाल महासभा सहित समाज के लोग खड़े हो गए हैं। सूचना के बाद ससुरालियों के घर महिला की सुरक्षा में महिला पुलिस बल भी तैनात की गई है।

How to Make a News Portal

2020 में नितिन से हुई थी शादी, परिवार में तीन वर्ष का है बेटा
सहारनपुर के देवबंद निवासी पूजा पाल की शादी 20 जून 2020 को अवध विहार गली नंबर चार निवासी नितिन पुत्र राकेश से हुई थी। महिला पूजा पाल का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इस बात को लेकर ससुरालियों से महिला की अनबन हो गई। इसी बीच महिला ने बेटो को जन्म दिया, जिसके लालन-पालन के लिए सुसुर व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके पति को जायदात से बेदखल कर उसे अपने दूसरे मकान में रहने के लिए भेज दिया। पूजा पाल का कहना है कि जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो वह ससुर के अवैध विहार के मकान में शनिवार की शाम पहुंचे। इस दौरान उसके पति ने तीन वर्ष के बच्चे को छीनकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, जिसके बाद महिला ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि उसके पति ने भी देहज के लिए नोटिस दिया है, लेकिन वह पति के साथ रहना चाहती है। इस कारण उनको घर से बाहर निकालने के लिए षडयंत्र किया जा रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुकी है। महिला का कहना है कि जब तक उसे इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक वह धरने पर बैठी रहेगी।

समाज कर रहा मामला सुलझने का प्रयास: अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद समाज के जिम्मेदार लोग अवध विहार में पहुंच गए हैं। पूजा पाल से बात की गई। उनके परिवार व ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाया गया है। हमारा प्रयास है कि पूजा पाल का परिवार बस जाए, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा गैर जिम्मेदाराना रैवइया दिखाया जा रहा है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी दिनेश बघेल ने बताया कि मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता पूर्व में भी पुलिस से उत्पीड़न की शिकायत कर चुकी है। पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद का मुकदमा कोर्ट में चल रहा। महिला के समर्थन में बैठे समाज के लोगों को बता दिया गया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 5 0 9
Total views : 384821

Follow us on