Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » MG Public के बच्चों ने मैंगों पार्टी में की मौज-मस्ती

MG Public के बच्चों ने मैंगों पार्टी में की मौज-मस्ती

LP Live, Muzaffarnagar:  एमजी पब्लिक स्कूल में बच्चों को हेल्दी डाइट के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से मैंगों पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें शामिल नन्हें मुन्ने बच्चों ने किंग ऑफ फ्रूट-मैंगों के स्वाद का भरपूर आनंद लिया तो विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभागिता करते हुए जमकर मौज-मस्ती भी की। बच्चों के लिए पूरी पार्टी में मैंगो बाइट्स का आकर्षण आनंदमयी रहा।

How to Make a News Portal

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि बच्चों में वर्तमान में फास्ट फूड और जंक फूड के प्रति ज्यादा आकर्षण ही स्वास्थ्य संबंधी विकारों के साथ साथ कई परेशानी का कारक बन रहा है। गलत खानपान की आदत के प्रति बच्चों को जागरुक करने के साथ ही हेल्दी डाइट चुनने के लिए लगातार प्रेरित किया जाता है। इसी उद्देश्य को लेकर विद्यालय के किंडरगार्टन में अध्ययनरत बच्चों के लिए मैंगों पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में बच्चों ने किंग ऑफ फ्रूट मैंगों की वेशभूषा धारण करते हुए आम की खूबियों और इसके स्वास्थ्य के प्रति लाभ के बारे में जानकारी दी गई तो वहीं आम की मिठास और उसके खट्टे स्वाद का भी मैंगो बाइट्स के सहारे आनंद लिया। किंडरगार्टन के बच्चों के लिए यह मैंगो पार्टी एक मजेदार आयोजन बना। इसमें बच्चों को शिक्षिकाओं ने फलों अपने खानपान में शामिल करने के लिए प्रेरित किया तो वहीं बच्चों को विभिन्न गतिविधियां भी कराई गई, जिसमें खेल, क्राफ्ट, डांस और मैंगो बाइट्स शामिल थे। बच्चों ने इस पार्टी के सहारे फलों की विशेषता, उनका स्वास्थ्य पर प्रभाव और उनके सहारे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में सीखा। कार्यक्रम में किंडरगार्टन की सभी शिक्षिकाओं और स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 4 9 3
Total views : 384780

Follow us on