उत्तर प्रदेशशिक्षा

कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

LP Live, Muzaffarnagar: नसीरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें जिला उप विद्यालय निरीक्षक शैलेंद्र त्यागी, आर्य इंटरनेशनल एकेडमी के मैनेजर सुघोष आर्य, समाजसेवी ममता अग्रवाल, एसआरजी ऊषा ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए हुए वर्किंग मॉडल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से प्रश्न भी पूछे गए। सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए वर्किंग मॉडल की और छात्रों की अधिक प्रशंसा की गई। सभी ने बच्चों को मेडल पहना कर उनको प्रोत्साहित किया व आशीर्वाद दिया। आर्य अकादमी के मैनेजर सुघोष आर्य द्वारा विद्यालय को एक बहुत सुंदर घड़ी और छात्र-छात्राओं के लिए प्रोत्साहन स्वरूप नकद धनराशि भी दी गई, जो छात्रों की मेहनत पर खर्च होगी। कार्यक्रम की संयोजिका मीरा शर्मा रही। प्रदर्शनी सफल बनाने में स्टाफ का सहयोग रहा।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button