उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगराजनीति

‘एक पेड़ मां के नाम’: यूपी में 36.51 करोड़ पौधे रोपने का बना इतिहास

सीएम योगी ने किया 'पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान' का शुभारंभ

प्रदेश के सभी 18 मंडलों के सभी 75 जिलों में हुआ पौधा रोपण
LP Live, Lucknow: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ पेड़ लगाने की मुहिम यूपी में शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अकबरनगर में आयोजित कार्यक्रम में हरिशंकरी का पौधा लगाकर इस अभियान की शुरूआत की। उत्तर प्रदेश में 20 जुलाई को ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान-2024′ महापर्व के रूप में मनाया गया। इस अभियान के तहत एक ही दिन में शाम छह बजे तक 36,51,45,477 पौधरोपण कर उत्तर प्रदेश ने एक नया कीर्तिमान बनाया है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना के अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन में पौधरोपण किया। इस अभियान के तहत सभी 18 मंडलों में भी पौधे लगाए गये। सबका लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सबसे अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य के तहत लखनऊ मंडल में चार करोड़ एक लाख 73 हजार से अधिक पौधे लगाए गये। कानपुर मंडल में 2.96 करोड़, चित्रकूट में 2.89 करोड़, झांसी में 2.82 करोड़, मीरजापुर में 2.62 करोड़, अयोध्या में 2.39 करोड़, देवीपाटन में 2.14 करोड़, प्रयागराज में 2.07 करोड़, बरेली में 1.91 करोड़, वाराणसी में 1.76 करोड़, मुरादाबाद में 1.83 करोड़, आगरा में 1.68 करोड़, गोरखपुर में 1.65 करोड़, आजमगढ़ में 1.30 करोड़, अलीगढ़ में 1.22 करोड़, मेरठ मंडल में 1.16 करोड़, बस्ती में 1.11 करोड़ व सहारनपुर मंडल में 90.23 लाख पौधे शाम तक लगाए गये, और पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग भी किया गया।

ये था विभागों लक्ष्य
पौधरोपण के लिए विभागवार लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन को 14.29 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग को 13 करोड़, कृषि को 2.80 करोड़, उद्यान विभाग को 1.55 करोड़, पंचायती राज को 1.27 करोड़, राजस्व को 1.05 करोड़, नगर विकास को 44.97 लाख, उच्च शिक्षा को 22.54 लाख, रेशम को 14.19 लाख, लोक निर्माण को 14.93 लाख, रेलवे को 12.66 लाख, जलशक्ति को 13.41 लाख, बेसिक शिक्षा को 15.43 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 19.91 लाख, एमएसएमई को 15.55 लाख, औद्योगिक विकास विभाग को 7.73 लाख, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 11.63 लाख, गृह को 10 लाख, पशुपालन को 7.26 लाख, ऊर्जा को 5.60 लाख, सहकारिता को 7.60 लाख, आवास विकास को 8.38 लाख, रक्षा को 4.95 लाख, प्राविधिक शिक्षा को 8.06 लाख, श्रम को 2.69 लाख, परिवहन विभाग को 2.53 लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य के अनुरुप इस महापर्व में यूपी ने एक इतिहास रच दिया।

सर्वाधिक पौध शीशम के लगाए गए
36.51 करोड़ से अधिक पौधरोपण में शीशम के सर्वाधिक 4 करोड़ 33 लाख 38723 पौधे लगे। सागौन के 4 करोड़ 33 लाख,सात हजार 858 पौधे लगे। जामुन के 2 करोड़ 19 लाख 10,650 पौधरोपण हुए। अर्जुन के 1 करोड़ 67 लाख, 73913 और आंवला के 95 लाख, 32 हजार 275 पौधे लगाए गए।

ग्राम्य विकास ने सर्वाधिक 13.54 करोड़ पौध लगवाए
विभागों को मिले लक्ष्य के साथ ही ग्राम्य विकास विभाग शीर्ष पर रहा। विभाग की तरफ से 13 करोड़ 54 लाख पौधे लगाए गए। वन, वन्यजीव विभाग ने 12.64 करोड़ पौधे लगाकर उत्तर प्रदेश की हरियाली बढ़ाने में विशेष भूमिका निभाई। 2.89 करोड़ पौधे लगाकर कृषि विभाग तीसरे स्थान पर रहा। उद्यान विभाग 1 करोड़ 61 लाख और पंचायती राज विभाग की तरफ से 1करोड़ 18 लाख पौधा लगाया गया।

सोनभद्र ने 1.53 करोड़ पौधे लगाकर मारी बाजी
सर्वाधिक पौधरोपण सोनभद्र जनपद में हुआ। यहां 1 करोड़ 53 लाख पौधे लगे। झांसी में 97 लाख, लखीमपुर खीरी में 95 लाख, जालौन में 94 लाख और मीरजापुर में 93 लाख से अधिक पौधरोपण एक दिन के भीतर किया गया।

सभी लगाएं पेड़
इस कार्यक्रम में वन मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि ”यूपी में पर्यटन बढ़ाने वाले हर घर जल पहुंचाने वाले बीमारू राज्य से प्रदेश को बाहर निकालने वाले नौजवानों को रोजगार देने वाले मुख्यमंत्री का नमन करते हैं। इस बार लखनऊ में गर्मी बहुत पड़ी। पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए आज यह कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम सभी को लगाना है। वह अपने प्रदेश के सभी लोगों से कहेंगे कि सभी एक पेड़ जरूर लगाएं। पेड़ लगाते समय अपनी मां को याद जरूर करें, फल का भी पेड़ लगाएं सहिजन का पेड़ लगाएं। जिन लोगों के बाग है वह बाग में पेड़ लगाएं

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button