भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में वोकल फॉर लोकल महत्वपूर्णः सुनील सिंघी

LP Live, New Delhi: राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन और ओएनडीसी के निदेशक सुनील सिंघी ने व्यापारियों को अर्थसैनिक करार देते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में वोकल फॉर लोकल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल दिल्ली प्रदेश की मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र इकाई द्वारा आयोजित व्यापारी व उद्यमी सम्मेलन एवं वोकल फॉर लोकल शपथ समारोह को संबोधित करते हुए संघी ने उपस्थित सभी को वोकल फॉर लोकल की शपथ दिलाई।
ओएनडीसी के निदेशक के रुप में संघी ने भारत सरकार के ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कामर्स (ओएनडीसी) का एक प्रस्तुति दी गई। ओएनडीसी ऐसा प्लेटफॉर्म है जो सभी व्यापारियों को अपना माल बेचने और खरीदारों को एक मंच प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे भारत को विश्व में हर क्षेत्र में विकसित करने के लिए नई व्यापार नीतियों व कार्यक्रमो को क्रियान्वनित किया है, जिससे व्यापार को नए आयाम मिले है। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2014 के बाद 11वें पायदान से आज चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जन विश्वास के माध्यम से 40 हजार से अधिक अनुपालनों को समाप्त करने से लेकर एमएसएमई के लिए ऋण पहुंच बना कर व्यापारियों को सशक्त बना रहे है। संघी ने देश भर के व्यापारियों को साप्ताहिक शिकायत निवारण वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया, जो हर सोमवार दोपहर 3 से 4 बजे तक आयोजित होती है। आगामी सत्र एक मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि यह व्यापारिक समुदाय के साथ राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की लगातार 50वीं बातचीत होगी।

अगले साल होगा व्यापारी सम्मेलन
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने विभिन्न व्यापारियक मुद्दो पर चर्चा करते हुये अपने प्रदेश इकाई व मंगोलपुरी क्षेत्र के पदाधिकारियों का बहुत ही सफल के लिए आभार व्यक्त किया व उनके उत्साह को देखते हुये पूर्व योजनानुसार अगले साल फरवरी माह में विराट व्यापारी सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की, जिसमें 25000 से अधिक व्यापारियों के भाग लेने की संभवाना है। समारोह में शकूरबस्ती के विधायक करनैल सिंह और केशवपुरम जिला के भाजपा अध्यक्ष अजय खटाना ने राजधानी में व्यापारियों के हित में कार्य करने के लिए मुकेश कुमार गुप्ता, महावीर गोयल और विकास गर्ग को व्यापारी रत्न से सम्मानित किया। समारोह में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री नवीन गर्ग, संगठन महामंत्री एवं मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र के महामत्री सुशील कुमार जैन ने मंच का संचालन किया।
ये भी रहे समारोह में शामिल
समारोह में खाटू श्याम विशाल मंदिर के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता जावेरी, भारतीय उद्योग व्यापर मंडल के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामगोपाल गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गदीश प्रसाद मोदी, दिल्ली प्रदेश के चेयरमैन नरेश ऐरण, वरिष्ठ महामंत्री मुनीष बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव मित्तल, उपाध्यक्ष सतीश गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, श्री दिनेश गर्ग, गिरीश मित्तल, विकास गर्ग, मुकेश गुप्ता, सतपाल बंसल, गोवर्धन अग्रवाल, महावीर गोयल, राजेन्द्र मित्तल, मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष राजेन्द्र जिंदल, जगदीश गुप्ता, शैलेस गोयल और ईश्वर गर्ग सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
