उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 56 तहसीलदारों के तबादले

शामली की नई तहसीलदार होंगी निधि भारद्वाज, ऊषा सिंह भेजी गई मथुरा

LP Live, Lucknow: प्रशासिनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में उत्तर प्रदेश में 56 तहसीलदारों का तबादले किए गए हैं। प्रदेश राजस्व परिषद के अनुसार निधि भारद्वाज को शामली तहसीलदार नियुक्त किया गया है, जब की देवेंद्र कुमार मिश्रा को गाजियाबाद से हटाकर कासगंज का तहसीलदार बनाया हैं। इसके अलावा नीरज कुमार द्विवेदी बुलंदशहर से मैनपुरी, प्रसून कश्यप बागपत से मैनपुरी, सर्वेश कुमार सिंह आगरा से कानपुर देहात, विवेकशील यादव मथुरा से शाहजहांपुर, अरुण कुमार मैनपुरी से श्रावस्ती, कमल कुमार सिंह मैनपुरी से आजमगढ़ के तहसीलदार बनाए गए। ऊषा सिंह को मथुरा, अजय कुमार यादव झांसी का तहसीलदार बनाया हैं। शेर बहादुर सिंह जालौन, करनवीर सिंह आजमगढ़, संजय कुमार सिंह पीलीभीत, लखनलाल सिंह बांदा, जगदीश सिंह फतेहपुर, राम प्रसाद त्रिपाठी अयोध्या, अजीत कुमार सिंह द्वितीय चंदौली, विशाल कुमार शर्मा बरेली, रमेश चंद्र पांडेय मुरादाबाद, अजय कुमार प्रथम सिद्धार्थनगर, श्याम नारायण शुक्ला कानपुर देहात के नए तहसीलदार बने है। तबादला सूची के अनुसार बालकृष्ण सिंह सीतापुर, संजय कुमार अग्रहरि हरदोई, राजेश कुमार यादव महराजगंज, अमित कुमार त्रिपाठी चित्रकूट, नीलम उपाध्याय प्रयागराज, वंदना मिश्रा बस्ती, नूपुर सिंह प्रयागराज, अरुण कुमार गिरी प्रयागराज, फूलचंद्र यादव चित्रकूट, बृजेश कुमार वर्मा प्रथम बरेली, सुनील कुमार कानपुर देहात, शक्ति प्रताप सिंह मिर्जापुर, संजीव कुमार यादव मिर्जापुर, श्रवण कुमार राठौर ललितपुर, केशव प्रसाद देवरिया के तहसीलदार बनाये गए हैं। नीलम तिवारी लखीमपुर खीरी की तहसीलदार बनीं, आनंद कुमार नायक तहसीलदार मुरादाबाद, अश्वनी कुमार सोनभद्र, राजेश प्रताप सिंह गोरखपुर, अरुण कुमार वर्मा आजमगढ़, मनीष कुमार त्रिपाठी ललितपुर, रवींद्र प्रताप सिंह देवरिया, आशीष कुमार सिंह अमेठी, नरसिंह नारायण वर्मा बाराबंकी, प्रज्ञा सिंह बरेली, राहुल सिंह सिद्धार्थनगर, सुरेंद्र कुमार द्वितीय बदायूं, संगीता पांडेय प्रयागराज, दीपिका सिंह रायबरेली, आदित्य विशाल लखीमपुर खीरी, शेख आलमगीर ललितपुर, तपस्या यादव सीतापुर, दुर्गेश सिंह बुलंदशहर, प्रवीन कुमार प्रथम आगरा और विवेक कुमार शुक्ला को प्रयागराज का तहसीलदार बनाया गया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button