उड़ीसाउत्तर प्रदेशझारखंडट्रेंडिंगदेशपश्चिम बंगालबिहारराजनीतिराज्य

पीएम मोदी ने दिखाई छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी

यूपी-बिहार समेत पांच राज्यों के रेल यात्रियों को मिलेगा लाभ

अब देश में चलने वाली वंदेभारत ट्रेनों की संख्या 60 पहुंची
LP Live, Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के टाटानगर रेलवे स्टेशन से छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने डिजिटल माध्मय से रवाना की गई इन वंदेभारत ट्रेनों से झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को फायदा होगा।

झारखंड के दौरे पर गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ के अलावा झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वागत किया। यहां से उन्होंने टाटानगर-पटना, ब्रह्मपुर-टाटानगर, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-वाराणसी, भागलपुर-हावड़ा और गया-हावड़ा को कवर करने वाली छह नई वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने की क्षमता है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र ने रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। रेलवे मंत्रालय के अनुसार इन नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत के बाद इनकी संख्या 54 से बढ़कर अब 60 हो गई है। इस तरह वंदे भारत ट्रेनें रोज 120 फेरों के जरिए 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 280 से अधिक जिलों को कवर करेंगी। इन ट्रेनों से संपर्क सुविधा, सुरक्षित यात्रा और यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी।

इन मार्गों पर चलेंगी नई ट्रेनें
नई ट्रेनें, जिन छह नए मार्गों को कवर करेंगी, वे टाटानगर-पटना, ब्रह्मपुर-टाटानगर, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-वाराणसी, भागलपुर-हावड़ा और गया-हावड़ा हैं। यानी आज की छह वंदे भारत ट्रेने बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के यात्रियों के सफर को आसान बनाएंगी। पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी, 2019 को शुरू की गई थी। यह ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की क्षमता रखती हैं। रेल मंत्रालय के अनुसार 14 सितंबर 2024 तक 54 ट्रेनों (अन-डाउन मिलाकर 108 फेरे) के बेड़े के साथ वंदे भारत ने कुल मिलाकर लगभग 36,000 यात्राएं पूरी की हैं और 3.17 करोड़ से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया है। मूल वंदे भारत ट्रेन सेट अब वंदे भारत 2.0 में बदल गया है, जिसमें तेज गति, कवच, एंटी-वायरस सिस्टम और वाईफाई जैसी और भी उन्नत सुविधाएं हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button