Select Language :

Home » राजनीति » दिल्ली की सड़कों पर उतरी 400 इलेक्ट्रिक बसें

दिल्ली की सड़कों पर उतरी 400 इलेक्ट्रिक बसें

इस साल के अंत तक 2080 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना
LP Live, New Delhi: दक्षिणी दिल्ली में सेवा नगर स्थित कुशक नाला डिपो में शुक्रवार को दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) इंटरकनेक्टर योजना का केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुभारंभ किया। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उन्होंने 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

How to Make a News Portal

दिल्ली सरकार की ‘देवी’ यानी दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर योजना का शुभारंभ होने के साथ दिल्ली के लोगों को दिल्ली के कुशक सेवा नगर स्थित कुशक नाला डीटीसी बस डिपो से परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। इस योजना के तहत शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने नई 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और परिवहन मंत्री पंकज सिंह भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा की सरकार चुनने के लिए दिल्ली की जनता का आभार जताया। कहा आपकी वजह से ही शुक्रवार को दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहन उतर पाए हैं।

इन रुट पर चलेगी देवी
दिल्ली की सड़कों पर उतारी गई ‘देवी’ (दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर) ये बस 9 मीटर लंबी और 12 किलोमीटर तक के छोटे रुट पर चलेंगी। इनका मुख्य उद्देश्य संकरी गलियों को मुख्य रास्तों से जोड़ना है। फिलहाल गाजीपुर, नागलोई, ईस्ट विनोद नगर डिपो से होगा बसों का संचालन किया जाएगा। बसों के संचालन को लेकर परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि इस पहल से दिल्ली को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। देवी अलग अलग चरणों में बस चलेगी, 9 मीटर की 280 बसे उपलब्ध कराई जाएगी जो मेट्रो से सभी इलाकों को जोड़ेगी। ये आसानी से उपलब्ध होगी कुछ ऐसे रूट होंगे जहां पहले बसों की उपलब्धता नहीं थी। इन बसों की चार्जिंग के लिए भी डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं. देवी बस सेवा के आने से प्रदूषण में कंट्रोल होगा।

क्या है बस की विशेषता
एक बस में 23 लोग बैठ सकते है, 13 से 15 खड़े हो सकते है और एक व्हीलचेयर की जगह होगी, जिनमें से 6 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। महिलाओं को पिंक टिकट की सुविधा मिलेगी वहीं सामान्य किराया 10 रुपए से 30 रुपए होगा। ऐसी संचालित होगी देवी बसे जिसमें सीसीटीवी कैमरा, ऑटोमैटिक गेट पैनिक बटन की सुविधा होगी। इस बस में केवल 15 यात्री ही खड़े होकर सफर कर सकते हैं। देवी बसें महज 30 मिनिट में ही पूरी तरह से चार्ज जो जाएंगी जिसके बाद ये 150 किलोमीटर तक दौड़ेंगी।

परिवहन सुविधाओं का विस्तार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस साल के अंत तक और 2080 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर उतरी जाएंगी। वहीं, अगले साल तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सारे व्हीकल शत प्रतिशत कर दिए जाएंगे। पब्लिक और प्राइवेट तौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 9000 करोड़ से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, परिवहन मंत्री डा. पंकज सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा, सांसद रामवीर सिंह बिधूडी, बांसुरी स्वराज आदि उपस्थित रहीं।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 2 9 8 9 4
Total views : 86404

Follow us on