Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » तहसील दिवस की शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश

तहसील दिवस की शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  डीएम उमेश मिश्रा एवं अपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, अपर आयुक्त प्रशासन सहारनपुर मंडल सहारनपुर भानु प्रताप यादव की अध्यक्षता में तहसील बुढ़ाना के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

इसमें संपूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, समाज कल्याण विभाग,राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, नगर पंचायत, राजस्व से संबंधित, जिला पूर्ति विभाग, मुख्य पशु चिकित्सा विभाग, जल निगम ग्रामीण विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग,श्रम विभाग से संबंधित ,पेंशन,सड़क से संबंधित पुलिस प्रशासन से संबंधित आदि संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम उमेश मिश्रा ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराएं, यदि कोई ऐसी शिकायत है, जिसका निस्तारण नहीं हो सकता है, उसके संबंध में शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण तथा संतोष जनक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता परक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए । उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए आइजीआरएस की शिकायत कंप्यूटर पर अपलोड होने से पहले शिकायत को अच्छी तरह से पढ़ लें, उसके बाद ही कंप्यूटर पर अपलोड कराया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 8 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता से शिकायत के सम्बन्ध में फीडबैक लें कि बह संतुष्ट है तथा मौके का फोटो भी कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ,मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण,उप जिलाधिकारी बुढ़ाना कृष्णकांत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार तेवतिया, तहसीलदार बुढ़ाना महेंद्र यादव, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना, जिला चकबंदी अधिकारी, सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 9 3 7 7
Total views : 218148

Follow us on